• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

शायरी अंदाज में नवजोत सिद्धू विरोधियों पर हमला, कहा-“कौड़ी-कौड़ी में बिके हुए लोग…समझौता कर घुटनों पर टिके हुए लोग…अरे बरगद की बात करते हैं…गमले में उगे हुए लोग…”

ByPunjab Khabar Live

Jan 11, 2024

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो एक शायरी कह रहे हैं और इशारे-इशारों में अपने विरोधियों को बिके हुए लोग बता रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में शायरी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने और कुछ भी नहीं कहा और ना ही किसी का नाम लिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अन्य कांग्रेसी नेताओं की तरह चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचकर भी देवेंद्र यादव से मुलाकात नहीं की है और वो होटल ताज में देवेंद्र यादव के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page