• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः नगर निगम की टीम ने सुबह सुबह 2 जगह की सील

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2024

जालंधर नगर आज सुबह-सुबह ही Action मोड में आ गया है। निगम के अधिकारियों ने पौं फटने से पहले ही 2 जगह जालंधर शहर में सीलिंग की कार्रवाई कर डाली है। दोनों जगह पर अवैध निर्माण हुआ था और दोनों ही जगह नोटिस देने के बावजूद काम को रोका नहीं जा रहा था। नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा रोड पर एक 5 हजार सक्वेयर फुट के शैड का काम रुकवाया है। इसे सील कर दिया गया है।

इसी तरह से मिट्ठापुर में कुक्की ढाब रोड पर एक अवैध रुप से बनाई गई दुकान को सील किया गया है। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा रोड़ पर जो शैड सील किया है उसका एरिया 5 हजार सक्वेयर फुट से ज्यादा है। इसके निर्माण से पहले भी भी नोटिस जारी किया था।

इस शैड का निर्माण बिना सीएलयू फीस जमा करवाए और बिना कोई नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर इसे सील किया है और मालिकान को अपने सारे दस्तावेज लेकर नगर निगम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से कुक्की ढाब रोड पर अवैध दुकान सील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page