• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2024

कोहरे के बीच देरी से चल रही उड़ानों का असर यात्रियों पर होता दिख रहा है। देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक फ्लाइट्स में से एक इंडिगों के खिलाफ शिकायतों का अंबार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा हुआ है। X.com से लेकर लिंक्डिन तक इंडिगो के प्रति लोगों का गुस्सा बाहर आ रहा है। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। X (पूर्व ट्विटर) पर Capt_ck नाम के हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “एक यात्री ने जहाज के अंदर पायलट को उस वक्त थप्पड़ मारा जिस वक्त वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। यह शख्स सबसे पिछली कतार से दौड़ता आया और कैप्टन को थप्पड़ जड़ दिया…अविश्वसनीय।”

अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को थप्‍पड़ मारने वाले यात्री की पहचान कर ली है। आरोपी यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस ने कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page