• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौ+त मामले में दिल दह+लाने वाली CCTV आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2024

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। मिली खबर के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक आगे जा रही ट्राली में कार टकराने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जिनमें एक महिला और 2 व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों के शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page