लुधियाना के डाबा रोड पर 2 पक्षों में गैंगवार हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। गैंगवार की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जैन कॉलोनी के बार दोनों पक्ष पहले हुए झगड़े के राजीनामा को लेकर पहुंचे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। गोली लगने से दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
