• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फगवाड़ा से अभी-अभी बड़ी खबर: गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में निहंग सिंह ने की व्यक्ति की हत्या, इलाका पुलिस छावनी में तबदील

ByPunjab Khabar Live

Jan 16, 2024

फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के अति व्यस्त इलाके सराफा बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंह द्वारा एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा चुका है। आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब में देर रात एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी की गई, जिस पर गुस्साएं निहंग सिंह ने उक्त युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

जिस निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि सुबह तीन बजे के करीब व्यक्ति को एक बाथरूम में काटा गया। पता चला है कि घटना के बाद निहंग सिंह ने खुद को गुरुद्वारे में बंद किया हुआ है, जहां पुलिस का चारों से घेरा बना हुआ है। एस.एस.पी. जालंधर एस.एस.पी. कपूरथला एस.पी. फगवाड़ा डी.एस.पी. के अलावा और भी बड़ी गिनती में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page