• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: CM MAAN को मिली जान से मारने की धमकी

ByPunjab Khabar Live

Jan 16, 2024

खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके।

पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है। पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page