• Fri. Feb 6th, 2026

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में चले लात-घूसे

ByPunjab Khabar Live

Jan 16, 2024

चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बवाल मच गया। आप से गठबंधन के बाद मेयर पद से कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी नामांकन वापस लेने निगम ऑफिस पहुंचे। इसका पता चलते ही उनके पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे जसवीर बंटी को कांग्रेस ने किडनैप किया है।

उन्हें रोपड़ के होटल में रखा गया है। घर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने निगम ऑफिस के बाहर से ही एसएसपी कंवरदीप कौर को फोन कर दिया। जिसके बाद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई। वहीं हंगामे का पता चलते ही चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें नगर निगम के गेट पर ही रोक दिया।

भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page