जालंधर पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेरियां के पास खड़ी ट्राली में बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में एएसआई सहित चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।
