जालंधर के गोराया में चोरों ने विश्व प्रसिद्ध ऐतहासिक श्री राम मंदिर में वारदात को अंजाम देने के दौरान मंदिर में बेअदबी की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर रात 2 बजे के करीब चोर ऐतिहासिक श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में ताले तोड़कर घुसे। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर जूते पहनकर मंदिर के अंदर घूमते है। इस दौरान उन्होंने ताले तोड़कर गोलकों में पड़ा हुआ पैसा निकाल लिया। इतना ही नहीं मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, वहां पर भी चोर जूते पहन कर घूमते रहे। घटना का सेवादारों को सुबह पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ रहे थे। बता दें कि इससे पहले फगवाड़ा में बीते दिन बेअदबी करने की कोशिश का मामला सामने आया था। इस दौरान युवक की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने निंहग सिंह को हिरासत में ले लिया था।
