आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पंजाब रोडवेज पट्टी डिपो की बस जो सुबह पट्टी से अमृतसर जा रही थी। रास्ते में घना कोहरा होने के कारण तरनतारन अमृतसर रोड पर गुरुद्वारा बाबा नौध सिंह की समाध के पास नाले के पुल से नीचे उतर गया।
नाले में पानी खड़ा होने के कारण यात्री के साथ बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा टल गया, मौके पर खड़े लोगों ने यात्री और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
