• Mon. Mar 23rd, 2026

देश भर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर मोदी सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Jan 18, 2024

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (18 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

सरकार ने अपने आदेश में कहा, ”अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राम, सीता और रामायण का महात्मय समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे हैं। ये हर किसी को जोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page