नूर वाला रोड पर स्थित इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने ब्लेड से गला रेत कर अपने पति की हत्या कर दी । पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर व्यक्ति का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के भेज दिया। मरने करने वाले की पहचान गौरव के रूप में की गई है ।

पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को काबू कर लिया है। गौरव एंब्रॉयडरी का काम करता था इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि दोनों में घरेलू विवाद रहता था। कल रात सोते हुए महिला ने अपने पति को दवाई पकड़वाने के लिए कहा जिस पर उसने मना कर दिया तो इसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। गुस्से में आई महिला ने ब्लेड से अपने पति की गर्दन पर वॉर किए। इस कारण अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हो गई।
