इकहरी पुली के पास स्थित करियाने की दुकान से 2 चोरों ने 60 हजार की नगदी चुरा ली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना के दौरान एक आरोपी को लोगों ने मौके पर काबू कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को कुछ घंटों के बाद लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 9600 रुपए बरामद हुए, जबकि अन्य रुपए अभी भी गायब है। आरोपी ने बताया कि वह दुकान के पास स्थित मोहल्ले में रहता है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कुछ पैसे गल्ले में छोड़ गए ताकि चोरी की वारदात का दुकानदार को पता ना चल सके। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दीपक ने बताया कि वह रात 8 बजे दूध लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी दुकान पर उसके दादा बैठे हुए थे। जिसके बाद वह सामने दुकान के पास से पानी लेने के लिए चले। इस दौरान दुकान खाली देखकर 2 चोर आए और गल्ले से 60 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद देर रात उन्होंने एक चोर को काबू कर लिया था। जिसके अपने साथी व दूसरे चोर के बारे बताया।
पीड़ित दीपक ने बताया कि दूसरा चोर काजी मंडी में स्थित रामलीला के प्रोग्राम में रावण का रोल निभाने वाले राजेश का भांजा है। दीपक ने कहाकि जब वह उनके पास देर रात को गए तो उन्होंने कहाकि वह ई-रिक्शा को गिरवी रखकर 2 माह तक पैसे दे देंगे। पीड़ित का आरोप है कि आज सुबह जब उनके भांजे को काबू किया गया तो उसकी जेब से 9600 बरामद हुए। दुकानदार का कहना है कि अब बाकी के पैसों को लेकर उक्त चोर के मामा और परिजन देने से मना कर रहे है और ना ही वह ई-रिक्शा बेचकर पैसे लौटाने की बात कर रह है। इस मामले को लेकर उन्होंने दोनों आरोपियों को थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया है।
