• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः दुकान में आग लगने के बाद दुकानदारों में हुई झड़प

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2024

जालंधर के माई हीरा गेट मामूली विवाद को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। जहां पर दोनों दुकानदारों में काफी बहस बाजी और झगड़ा हुआ। मंगलवार सुबह रामा बुक डिपो और खन्ना बुक डिपो की दुकान के बीच दीवार में आग लग गई थी। इसके बाद दमकल विभाग की तरफ से आग बुझा दी गई थी। लेकिन इसके बाद आग लगने से इकट्ठे हुए मलबे की सफाई के लिए दोनों दुकानदारों में बहस होने शुरू हो गई।

दुकानदार रामा बुक डिपो के मालिक ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान पर आग लगी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो दमकल विभाग आकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया था। रामा बुक डिपो के मालिक ने आरोप लगाया कि इसके बाद जब उस ने दुकान के बाहर सफाई करवानी चाहिए तो खन्ना बुक डिपो के बेटे ने आकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

खन्ना बुक डिपो के मालिक एडवोकेट भारत भूषण खन्ना ने बताया कि उनकी रामा बुक डिपो वालों से पुरानी रंजिश चल रही है। एक दो बार उनसे लड़ाई झगड़ा भी हुआ था जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। मंगलवार को भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान पर आग लगाई है जिस पर उनको शक है कि यह शरारत रामा बुक डिपो वाले ने करवाई है। भारत भूषण खन्ना ने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी रामा बुक डिपो के मालिक संचित कुमार ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page