• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः रनवे पर फिसला मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 8 सैनिक घायल

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2024

म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मंगलवार को मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट​​​​ के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं। मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे साइज का ये एयरक्राफ्ट म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है।

असम राइफल्स के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में घुसे थे। उन्होंने असम राइफल्स से शरण मांगी थी। सोमवार को इनमें से 184 को वापस म्यांमार भेजा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page