• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबर: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में 20 से अधिक स्थानों पर ईडी की रेड

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2024

भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ईडी ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कई जिलों मे रेड डाली है। जांच एंजेसी ईडी ने पंजाब, हरियाणा के डेढ़ दर्जन और हिमाचल के सोलन जिले में रेड डाली है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़ा भ्रष्ट्राचार का यह मामला है, जिसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी ED ने डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च कर रही है। इसमें हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली सहित अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर ही है।

सूत्र के मुताबिक करोड़ों रुपये के गलत तरीके से फर्जी रिफंड लेने का ये मामला है। साल 2015 से 2019 के बीच फर्जीवाड़े किया गया था। हरियाणा के कई रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी और अधिकारी मामले में रडार पर हैं। हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा के फ्लैट-1201 मनोज सिंगला और फ्लैट-1601 रानी देवी गर्ग पत्नी अरुण गर्ग प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह 8:00 बजे से लगातार ईडी की टीमों द्वारा दो प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ की जा रही है।

उधर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़े भ्रष्ट्राचार मामले के तार हिमाचल से भी जुड़े हैं। सूत्र के मुताबिक हिमाचल के सोलन और बद्दी लोकेशन में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत अधिकारियों समेत प्राइवेट आरोपियों के लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page