• Thu. Feb 5th, 2026

तरनतारन से अभी अभी बड़ी खबरः DSP की रिहायश के सामने AM Royal दुकान से Gun Point पर 7 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2024

तरनतारन में सुबह सुबह डीएसपी की रिहायश के बिल्कुल सामने मनी ट्रांसफर दफ्तर से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया है। दरअसल, 2 नकाबपोश लुटेरों ने गन प्वाइंट पर दुकान मालिक को निशाना बनाया और 7 लाख रुपए की राशि लूट ली है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। दुकान मालिक अमृत पाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी तरनतारन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है।

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ऑफिस में मौजूद था, तभी दो नकाबपोश लुटेरे वहां आए या गन प्वाइंट की नोक पर उसके गल्ले में रखे 7 लाख रुपये की रकम लूट कर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान अंदर लगे कैमरे भी लुटेरे तोड़ कर साथ ले गए। इस वारदात के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page