• Thu. Feb 5th, 2026

आज रामलला दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, कुछ देर के लिए कपाट किए बंद

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। वहीं भक्तों की ज्यादा भीड़ होने के चलते कुछ देर के लिए कपाट बंद कर दिए गए है।

अयोध्या में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनियंत्रित उत्सवों के बीच आयोजित की गई, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा पुजारियों की देखरेख में मुख्य अनुष्ठान किए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से सभी लोगों के लिए मंदिर के कपाट खुल गए हैं। अब आम लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के राम मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकाारी के मुताबिक, सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे।

अभिजीत मुहुर्त में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। अयोध्या में हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। प्रधानमंत्री मोदी और प्रमुख पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य यजमान रहे। उन्होंने कमल के फूल से रामलला की पूजा-अर्चना की और फिर रामलला के चरणों में साष्टांग हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page