• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान हुआ क्रैश

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान आग की चपेट में आ गया है। जानकारी के अनुसार एक रूसी सैन्य परिवहन विमान 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों के साथ रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के एक वीडियो में दिखाया गया है कि विमान तेजी से गश खाते हुए नीचे की ओर आ रहा है। आईएल 76 विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया और एक आवासीय क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। समाचार एजेंसी रिया.नोवोस्ती ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में 65 कैद किए गए यूक्रेनी सैन्यकर्मी थे। इन्हें एक्सचेंज के लिए बेलग्रूड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उनके साथ छह क्रू मेंबर तथा तीन एस्कॉर्ट भी विमान में मौजूद थे।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page