• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: ठंड के कारण 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

पंजाब में कड़ाके की ठंड के कारण एक और विद्यार्थी की मौत हो गई। इसी बीच एक मासूम की जान जाने की दुखदायी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बरनाला के गांव पक्खो कलां में कड़ाके की ठंड से एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान कुलदीप सिंह (उम्र 6) पुत्र स्व. आला सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा ठंड लगने से बीमार हो गया था।

उसके परिवार वालों ने उसका इलाज पहले गांव में ही करवाया उसके बाद तबीयत ज्यादा खराब होने चलते उसे सिविल अस्पताल बरनाला में लेकर जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा सरकारी प्राइमरी स्कूल पक्खो कलां में पहली कक्षा का छात्र था। मुख्य अध्यापक नवदीप शर्मा व समस्त स्टाफ ने बच्चे की मौत पर अफसोस जताया। मृतक बच्चे 2 भाई और 2 बहनों का भाई था। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकारी स्कूल के 2 विद्यार्थियों की मौत ठंड व धुंध के कारण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page