• Thu. Feb 5th, 2026

लुधियाना से अभी-अभी बड़ी खबर : गौं माता की कटी टांग बरामद, लोगों में भारी रोष

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

लुधियाना की EWS कॉलोनी में गौ माता की टांग कटी हुई बरामद हुई है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे हिंदू नेता भानु प्रताप सहित अन्य नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भानु प्रताप ने मीडिया के सामने चेतावनी दी है कि अगर इस घटना के आरोपी जल्द ना पकडे गए तो वह पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के सामने आत्मदाह करेंगे।

हिंदू घटनाओं का कहना है कि कुछ दिन पहले किसी जगह से गौ माता का सिर कटा हुआ बरामद हुआ था। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद उक्त आरोपियों द्वारा दोबारा उसी जगह पर गौ माता की टांग काट कर फेंकी गई। हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि वह किसी धर्म की निंदा नहीं करते लेकिन उनका कहना है कि उनकी गौ माता के साथ ऐसी हरकतें बार-बार क्यों दोहराई जा रही है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page