कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के की गाड़ी ‘रूबिकॉन’ पलट गई । हालांकि इस हादसे में गायक सिप्पी गिल बाल बाल बच गए। इसका वीडियो गायक ने सोशल मीडिया शेयर किया है।
उन्होंने कहा कि वह प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच उनके दोस्तों ने उनके कमरे में रुकने का फैसला किया। जिसके चलते वह अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़े।
जब वह अपनी रूबिकॉन कार से जा रहे थे तो उनकी गाड़ी पलट गई, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं और उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने उनकी मदद की और गाड़ी निकालने में मदद की। इस दुर्घटना के बारे में उस अंग्रेज ने यह भी बताया कि प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते समय ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
