• Thu. Feb 5th, 2026

अभी अभी बड़ी खबर : दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। पुलिस के मुताबिक, ये कॉल हॉक्स निकली। कॉल करने वाले का पुलिस पता लगा रही है। स्पाइसजेट के रिजर्वेशन ऑफिस में दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान SG 8946 में बम होने की सूचना मिली। विमान शाम 6:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा। विमान को एक अलग खाली जगह में ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली ने बताया, आईजीआई एयरपोर्ट कंट्रोल रूम में दरभंगा से दिल्ली की एक उड़ान के संबंध में बम की धमकी वाली कॉल प्राप्त हुई, जो IGI एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। जांच में कॉल फर्जी पाई गई। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page