• Thu. Feb 5th, 2026

फगवाड़ा से बड़ी खबरः आस्ट्रेलिया में बहू सहित 4 की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 25, 2024

फगवाड़ा के समाजसेवी सोंधी परिवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोंधी परिवार की बहू की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उनकी बहू मायके के पास आस्ट्रेलिया में घूमने गई थी। जहां फिलिप द्वीप के समुन्द्र तट पर पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान रीमा सोंधी वासी फगवाड़ा है। दीपक सोंधी ने बताया कि उसकी भाभी रीमा सोंधी उसके भाई संजीव सोंधी के साथ कुछ दिन पहले फगवाड़ा से आस्ट्रेलिया अपने परिजनों से मिलने गई थी। इसी मध्य आज उनको वहां से दुखद सूचना मिली की रीमा सोंधी की पानी में डूबकर मौत हो गई है। फिलिप द्वीप जहां पर यह हादसा हुआ है, में रीमा सोंधी सहित उनके मायके परिवार से दो रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है, जबकि जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं फगवाड़ा में आस्ट्रेलिया में घटी त्रासदी पश्चात सोंधी परिवार गहरे सदमें और शोक में है। परिवारिक सदस्यों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उनके साथ यह क्या हो गया है। दीपक सोंधी ने बताया कि जब फिलिप द्वीप पर यह त्रासदी घटी तब उनकी भाभी मृतका रीमा सोंधी के मायके पक्ष के परिजनों के साथ उनका भाई संजीव सोंधी भी मौजूद था। संजीव सोंधी पानी में डूबने से बाल-बाल बच गया। दीपक सोंधी ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार के साथ ऐसी त्रासदी और वह भी फगवाड़ा से हजारों किलोमीटर दूर परदेस में आस्ट्रेलिया में होगी। श्री सोंधी ने कहा कि मृतका रीमा सोंधी के शव को आस्ट्रेलिया से वापिस फगवाड़ा लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page