पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को संगरूर जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जहां पर उच्च अदालत में सरकार द्वारा संगरूर अदालत के फैसले की सौंपी जाएगी।
