• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर से व्यक्ति का मिला शव

ByPunjab Khabar Live

Jan 30, 2024

जालंधर में स्थित शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर से एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना के बारे में सबसे पहले एक सेवादार को पता चला था। इसके बाद मामले की जानकारी श्री देवी तालाब मंदिर की पुलिस को दी गई। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मूव हो गई है।

थाना-8 के एसएचओ प्रदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सुबह करीब पौने 11 बजे हमें सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम जांच के लिए भेजी गई है। फिलहाल ये सुसाइड है या हादसा, इस पर जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले की जानकारी मंदिर कमेटी को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page