• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः लक्ष्मीपुरा में धुत्त कार चालक ने खंभे में मारी गाड़ी, हुआ धमाका

ByPunjab Khabar Live

Jan 30, 2024

जालंधर में देर रात लक्ष्मीपुरा के पास नशे में धुत्त ड्राइवर ने अपनी कार को बिजली के खंभे में दे मारा। इस हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। फिर वहां से फरार हो गया। खंभा टूट कर जब एक व्यक्ति के घर पर गिर गया। इसके बाद इलाके के कई घरों की बिजली बंद हो गई। रात को मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस व पावरकॉम को जानकारी दी गई। कार किशनपुरा की ओर से श्री देवी तालाब मंदिर की ओर जा रही थी।
लक्ष्मीपुरा के रहने वाले अनमोल ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ले में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और बिजली चली गई। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे परिवार की नींद खुल गई। मोहल्ले में निकले तो पूरा मोहल्ला इकट्ठा था। पता चला कि नशे में धुत्त एक युवक ने घर के पास ही लगे खंभे को कार से टक्कर मार कर तोड़ दिया है।

लोगों ने बताया कि कार खंभे से टकराई हुई थी। कार के बाहर कुछ शराब की बोतलें पड़ी हुई थी। अनमोल ने बताया कि कार में कुल दो लोग सवार थे। सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दोनों युवक हादसे के बाहर कार से निकले तो वह नशे में झूम रहे थे। बता दें कि घटना में मोहल्ला वासियों का भी काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि हादसे के बाद बिजली वाला खंभा टूट कर एक व्यक्ति के घर पर गिर गया था। मोहल्ला वासियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद देर रात करीब साढ़े 12.30 बजे जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। वहीं, कार के मालिक को आज थाने बुलाया गया है। पूरी रात से मोहल्ले की बिजली बंद थी, जिसे आज पावरकॉम के कर्मचारी ठीक करेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page