• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबर Bajaj Showroom में गोली चलने से एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

होशियारपुर के दसूहा में बजाज शोरूम के मालिक ने अपने शोरूम में काम करने वाले कारिंदे (कर्मचारी) को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव ओदरा निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद शोरूम का मालिक फरार है। पुलिस को मामला की जानकारी दे दी गई है। शोरूम मालिक ने गोली मारने के बाद कारिंदे को घायल अवस्था में दसूहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया था।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो शोरूम मालिक अपनी थार कार छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद पूरा परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया। थाना दसूहा प्रमुख हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। जिसके बाद उक्त एजेंसी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले को हल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page