• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : गरीब परिवार की लड़की बनी जज, सीनियर एडवोकेट अजय तलवाड़ ने किया सम्मानित 

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास पढ़ने झंडू सिंघा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़की ने जज बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। छोटे से घर में रहने वाली सोनाली कौल ने अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटी है। सबसे पहले उसने पहले वकालत शुरू की और अब वह जज बन गई है। सोनाली परिवार में सबसे छोटी है और उससे प्रेरित होकर उसकी चार बड़ी बहनों और भाई ने भी वकालत शुरू कर दी है। वहीं जज बनने पर सीनियर एडवोकेट अजय तलवाड़ ने सोनाली को बधाई दी।

सोनाली के जज बनने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उनको बधाई दे रहे हैं। जज बनने के बाद सोनाली ने कहा कि उसके दादा का सपना था कि वह पढ़ लिखकर परिवार का नाम रोशन करें और आज जज बनने के बाद उनका सपना पूरा हो गया है।

सोनाली के पिता का कहना है कि वह खुशकिस्मत है कि उनके घर ऐसी बेटी पैदा हुई और आज हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

सोनाली से प्रेरित होकर वकील बनी उसकी बड़ी बहन सोनालिका ने कहा कि मैं पहले स्पोर्ट्स कोटे में प्लस टू करके हटी थी तो मैंने भी अपने पिता को कहा कि कि आप मुझे भी वकालत की पढ़ाई शुरू करवाए और उनके पिता तुरंत मांन गए और सभी भाई बहनों ने वकालत शुरू कर दी।

सोनाली के जज बनने के बाद उसमें उनके घर में रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है और सब उनको बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर रिश्तेदारों ने बताया कि हमें भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं कि उनकी बेटी जज बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page