• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबरः डॉल्फिन मार्किट में दुकानदारों में हुई झड़प

ByPunjab Khabar Live

Jan 30, 2024

डॉल्फिन मार्किट में मोबाइल विक्रेताओँ के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, दो मोबाइल विक्रेताओं में झगड़ा हुआ है। इस दौरान एक मोबाइल विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर सिख युवक को बेसबेट से बेरहमी से पीटा। उसकी पगड़ी तक उतार दी। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। थाना नम्बर 2 की पुलिस ने मोबाइल टाऊन के मालिक सूरज व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जालंधर के अमन नगर निवासी सर्बजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वे मार्किट में शिव मोबाइल पर काम करता है। वे दुकान के बाहर खड़ा था कि अचानक मोबाइल टाऊन दुकान का मालिक सूरज अपने साथी रमन, गौरव, हर्ष के साथ उसके पास आया। सर्बजोत का आरोप है कि सूरज व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और बेसबेट से पीटा। उसकी पगड़ी उतार दी। उसने दुकान में घुसकर जान बचाई।
मारपीट देख मार्किट के अन्य दुकानदार इकट्ठे हुए और हमलावरों को रोका। थाना नम्बर 2 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सूरज, रमन, गौरव, हर्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page