• Sun. Mar 22nd, 2026

चंडीगढ़ से अभी अभी बड़ी खबरः फर्नीचर मार्केट में आग लगने से कई दुकाने जलकर हुई खाक

ByPunjab Khabar Live

Jan 30, 2024

सेक्टर 52 से बड़ी खबर सामने आई है, जहां फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपए का फर्नीचर खाक हो गया है। दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मचा है। 15 के करीब दुकानों में आग की भयावह लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर सेक्टर-52 है। यहां पर चंडीगढ़ की प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट है। यहां मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब इस मार्केट में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया है। लोगों की तरफ से बाल्टियों के जरिये आग को बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर निकाला है। आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काफी दूर से धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page