• Sun. Mar 22nd, 2026

चंडीगढ़ से अभी अभी बड़ी खबरः एक बार फिर से हाईकोर्ट पहुंचा मेयर चुनाव का मामला, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 30, 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जहां भाजपा की जीत हुई है। वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर बन गए हैं। लेकिन नतीजों के ठीक बाद सदन में हंगामा हुआ है। कांग्रेस पार्षदों ने जहां बैलेट पेपर छीनने की कोशिश की। हालांकि, अब कांग्रेस और आप गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप टीटा ने कहा कि अब वह हाईकोर्ट जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, चुनावी नतीजे घोषित होते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि प्रिजाईडिंग अफसर ने गड़बड़ी की है। उन्होंने बैलेट पेपर पर साइन करते समय गड़बड़ी की और पार्षदों के एजेंट को भी साइन के दौरान नहीं बुलाया गया।

गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप टीटा ने कहा कि सबने देखा क्या हुआ है और वह हाइकोर्ट जाएंगे। गठबंधन का आरोप है कि चुनाव में कोई प्रोसिजर फोलो नहीं किया गया है। धक्काशाही की गई है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बैलेट पैपर में गड़बड़ी की गई है। आप पार्षद दमन ने कहा कि सात-आठ वोटों को खारिज किए गए। सरेआम धक्केशाही हुई है। दो साल से चुनाव डाल रहा हूं और काउटिंग एजेंट को बुलाया जाता है, जबकि इस बार ऐसा हुआ नहीं।

वहीं इस मामले को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने अनिल मसीह को लेकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग और ऐसी पार्टियां जो हमारे देश के लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे है, उनकी सही जगह जेल है और उन्हें जेल होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page