चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब 5 महीने पहले राज्य को स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब को मिल गया है। दरअसल, 1992 बैच के आइपीएस अधिकारी गौरव यादव को नियमित डीजीपी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पिछले चार साल से कार्यवाहक डीजीपी के सहारे चल रही पंजाब पुलिस को स्थायी प्रमुख मिलने का रास्ता साफ हो गया है। गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, उनकी नियुक्ति का औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
