जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई पदाधिकारियों और नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। पंजाब प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
इस राजनीतिक घटनाक्रम से जालंधर नॉर्थ हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर को मजबूती मिली है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा से जुड़े वार्ड इंचार्ज राजेश कुमार और बूथ इंचार्ज हरविंदर सिंह टिट्टू तथा अकाली दल से जुड़े बीसी विंग नेता जतिंदरजीत सिंह, दविंदर सिंह, हपिंदर सिंह, मुनीश कुमार और चरणजीत सिंह डीसी के अलावा नामधारी सुरिंदर सिंह छिंदा, दिनेश कुमार दमन व नरिंदर पाल सिंह राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी का राजनीतिक आधार और मजबूत होने की उम्मीद है। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और जनसेवा की राजनीति से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
मेयर वनीत धीर ने इस समर्थन के लिए सभी नए साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान और शहर को बेहतर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके अनुभव का इस्तेमाल हलके के विकास के लिए किया जाएगा।
जालंधर में रणतेज सिंह पोवार को AAP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपने युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने जालंधर के रणतेज सिंह पोवार को यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।
युवाओं में अच्छी पकड़, आगामी चुनावों में मिल सकता है फायदा
रणतेज सिंह पोवार की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से युवा वर्ग में संगठन की सक्रियता और मजबूत होगी। आगामी चुनावों में भी इसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।
जालंधर कैंट हलके में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
रणतेज सिंह पोवार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जालंधर कैंट हलके में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। वह युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए काम करेंगे।
