आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपने युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने जालंधर के रणतेज सिंह पोवार को यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

युवाओं में अच्छी पकड़, आगामी चुनावों में मिल सकता है फायदा
रणतेज सिंह पोवार की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से युवा वर्ग में संगठन की सक्रियता और मजबूत होगी। आगामी चुनावों में भी इसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।
जालंधर कैंट हलके में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
रणतेज सिंह पोवार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जालंधर कैंट हलके में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। वह युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए काम करेंगे।
