• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः फिर बदला स्कूलों का समय

ByPunjab Khabar Live

Feb 5, 2024

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं इस बारिश के कारण एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में फिर से बदलाव किया है। ऐसे में आज यानि 5 फरवरी से सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे तक और बच्चों को सुबह 8.20 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल आना होगा।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय शिक्षकों के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक और बच्चों के लिए सुबह 8 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट के अध्यापकों का समय सुबह 10.50 से शाम 5.10 बजे तक और बच्चों के लिए दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा। बता दें कि पिछले दिनों अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। इसके मुताबिक, स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं खुलते थे और शाम को 3 बजे या उससे पहले बंद करने पड़ते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page