• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः सुबह सुबह सब्जी कारोबारी को Gun Point पर बंधक बनाकर लूटी 12 लाख नकदी और गहने

ByPunjab Khabar Live

Feb 5, 2024

जालंधर में सुबह सुबह लूट की वारदात का मामला सामने आया है। न्यू रसीला नगर में लुटेरों ने कारोबारी को घर में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आज तड़के बदमाश पिस्तौल के बल पर सब्जी कारोबारी के घर में घुसे। आते ही बदमाशों ने परिवार को गनपॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। जिसके बाद लुटेरे घर से 12 लाख नकदी और 15 के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही थाना-1 पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।

वारदात मकसूदा के शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे गए थे। सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए। वारदात के लिए आरोपी घर के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page