जालंधर के बस स्टैंड में स्थित रोडवेज के डिपू में आज सांबर आ गया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना वन विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांबर को कुछ समय बाद काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में अक्सर यह देखा जाता है कि हिमाचल से जंगली जानवर पंजाब में आ जाते हैं, जिसके कारण कई बार दिक्कत परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
ऐसे ही आज जालंधर रोडवेज डिपू नंबर 2 में सांभर आ गया था इसके बाद उसने काफी उत्पाद मचाया। इसके बाद आसपास लोगों ने रेस्क्यू टीम को फोन किया और बड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उसको रेस्क्यू कर लिया गया है। आसपास के लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो में साफ देखा जा पा किस तरह जंगलात विभाग की टीम उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है और उसका गला दरवाजे में भी अटक जाता है लेकिन उसके बावजूद भी वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन जैसे मर्जी करके जंगलात विभाग की टीम ने उसे काबू कर लिया है।
