• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः फिर से कनाडा सरकार ने दिया झटका, भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें

ByPunjab Khabar Live

Feb 5, 2024

कनाडा में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे विदेशी लोगों की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकती है। दरअसल कनाडा के राष्ट्रपति ने घर खरीदने के मामले में एक बड़ा फैसला किया है। पोएम ट्रूडो ने रविवार से दो साल विदेशियों के घर खरीदने पर पाबंदी लगा दी है। कनाडा के स्थानीय लोगों को घर उपलब्ध कराने को लेकर सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि इस नए अधिनियम में कई अपवाद भी हैं। जैसे कि शरणार्थियों और स्थायी निवासियों (जो नागरिक नहीं हैं) को घर घरीदने की इजाजत है। इसके अलावा, यह प्रतिबंध केवल शहर के आवासों पर लागू है। इसके अलावा रेक्रीऐशनल कॉटेज जैसी मनोरंजक संपत्तियों को खरीदने पर कोई रोक नहीं लगाया गया है।

बता दें कि कनाडा में घर की कीमत देश का एक बड़ा मुद्दा है। इसके कारण, स्थानीय लोग अपनी संपत्ति नहीं खरीद पाते हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव में वादा किया था कि वह चुनाव जीतने के बाद विदेशी लोगों के घर खरीदने पर दो साल का अस्थायी प्रतिबंध लगाएंगे। चुनाव अभियान के दौरान ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने यह भी कहा कि उनके देश में घरों की मांग ज्यादा है। मुनाफाखोरों और विदेशी निवेशकों को इसने काफी लाभ पहुंचाया है। इन दिनों घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पैसों की वजह से ज्यादातर घर खाली हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि घर लोगों के लिए हैं, फायदा कमाने वालों के लिए नहीं।

कनाडा के राष्ट्रपति पोएम ट्रूडो के द्वारा घर खरीदने का नियम लागू करने के बाद देश में नई पॉलिसी का असर दिखना शुरू हो गया है। कई घरों के दाम जमीन पर आ गए हैं। कैनेडियन रियल एस्टेट एसोसिएशन ने बताया कि 2022 की शुरुआत में जिन घरों की कीमत 5.9 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा थीं, पिछले महीने गिरकर 4.65 लाख अमेरिकी डॉलर पर आ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page