• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी-अभी बड़ी खबरः IG परमराज उमरानंगल को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सस्पेंड किए जाने के आदेश पर आया फैसला

ByPunjab Khabar Live

Feb 2, 2024

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सस्पेंड आईजी परमराज उमरानंगल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी सेवा में बहाली के आदेश दे दिए हैं। आईजी उमरानंगल के खिलाफ कोटकपूरा और बहिबल कलां फायरिंग मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

सस्पेंड किए जाने के आदेशों को उमरानंगल ने पहले कैट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। कैट से याचिका खारिज होने के बाद उमरानंगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द करने की मांग कर दी थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है और उन्हें सेवा में बहाल किए जाने के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page