• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः इस इलाके में चालक ने व्यक्ति के ऊपर चढ़ा दी कार

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2024

महानगर के घास मंडी चौक के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत्त व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था। इस दौरान गाड़ी चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति के ऊपर से कार निकाल दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी लापरवाही से कार चालक गाड़ी चला रहा था। जिसे सामने सड़क पर गिरा व्यक्ति भी नहीं दिखाई दिया। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामला उनका ध्यान में आ गया है। जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page