• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः इस जगह बवाल के बाद लगा कर्फ्यू, इटरनेट सेवा बंद, उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2024

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में पिछले कुछ दिनों से प्रशासन अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा है। इस स्थान पर अतिक्रमण कर एक नमाज स्थल और मस्जिद बनाई गई है। गुरुवार को नगर निगम और पुलिस की टीम अवैध निर्माण ढहाने के लिए मौके पर पहुंची हुई थी। इसी दौरान उपद्रवियों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया था। उसके बाद अराजक तत्वों ने खुलेआम तांडव मचाते हुए पुलिस की तमाम गाड़ियां फूंक डाली। भीड़ की शक्ल में उपद्रवी बनभूलपुरा थाने पहुंच गए। उपद्रवियों ने थाने को ही आग के हवाले कर डाला। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास के जिलों से पुलिस, पीएसपी सहित पैरामिलिट्री फोर्स भी मौके पर बुलाई जा रही है।

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हल्द्वानी के समस्त प्रकार के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय कल शुक्रवार ( 9 फरवरी 2024) को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

मामला बढ़ने पर पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रण में नही आ रही है। आसपास के इलाकों से भी उपद्रवी मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम पर हमले कर रहे हैं। हालात आउट ऑफ कंट्रोल होने के कारण रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी भी मौके पर बुला ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की घटना को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। बता दें पहले भी इस इलाक में लगभग 4000 से ज्यादा मकान तोड़े जाने थे, जिसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इस इलाके में पहले भी इस तरह का माहौल बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page