• Mon. Mar 23rd, 2026

कपूरथला से बड़ी खबरः AXIS BANK से लाखों रुपए लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2024

कपूरथला के गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की खबर है। चोरों द्वारा की गई यह वारदात CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि SHO कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर करते हुए बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक का अधिकारियों ने कुल चोरी हुए रुपए के बारे में अभी नहीं बताया है।

जानकारी अनुसार गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक QRT सुखदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है। बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल तथा सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था। और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। जिसकी सुचना पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरो की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरो में अज्ञात चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। वही बैंक मैनेजर मनीष कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे की इसी एक्सिस बैंक ब्रांच में सितंबर 2022 में भी इसी तरह दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार करते हुए बताया कि इस संबंध में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वाले ही कुछ बता सकते हैं। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की अधिकारी नाइसी पंचोली ने नुकसान के बारे में कुछ भी बताने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने पुलिस को डिटेल दे दी है। और पुलिस ने मना किया है कि फिलहाल किसी को कुछ नहीं बताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page