नजफगढ़ के एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग हुईं. जिससे हड़कंप मच गया. इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवको की मौत हो गई. मृतकों के नाम सोनू और आशीष बताया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और गोली लगे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मोहन गार्डन पुलिस थाने में एक और कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि गोली लगने से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया. सुरक्षा संचालन केंद्र (SOC) तक पहुंचने के लिए अपराध और एफएसएल टीमों को तैनात किया गया है.
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है. बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को एक घटना घटी हुईं थी, जिसमें दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 24 साल की एक महिला की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.
