• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः बंद हुई दूध की सप्लाई, जानें मामला

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2024

शहर में वेरका ब्रांड के दूध की नई सप्लाई बंद हो गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे से ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर रखी है जो अब भी जारी है। अभी भी नई सप्लाई जालंधर समेत आसपास के अन्य शहरों में नहीं जा रही है। फिलहाल ड्राइवर अपनी डिमांड को लेकर अड़े हुए हैं।दरअसल वेरका दूध की सप्लाई करने वाले गाड़ियों के ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू की है जिसके चलते करीब 40 गाडियां वेरका मिल्क प्लांट के अंदर खड़ी कर दी गई है। ड्राइवरों का आरोप है कि करेट में लीक होने वाले दूध के पैकेट का सारा नुकसान उन पर थोपा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page