• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः सवारियों से भरी करतार बस चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2024

जालंधर में नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी की कंपनी की करतार बस के चालक ने बोलेरो गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। घटना देर रात की है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे भोगपुर के पास हुआ था। तेज रफ्तार बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसके बाद बस ने एक बोलेरो गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा देर रात भोगपुर शहर के नजदीक हुआ था। बस में सवारियां बैठी हुई थी। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्राली रोड पर पलट गई थी।

जिसमें ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लिया है।बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाईवे क्लियर करने के लिए क्रेन बुलवाई थी। करीब 1.30 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे क्लियर किया गया। वहीं, जख्मी हुए ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि बस को समय रहते ही कंट्रोल कर लिया गया था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page