सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दीपक मुंडी ने बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद दो दोषियों और दो कैदियों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कैदी आपस में भिड़ गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान दीपक की सहायक सुपरिटेंडेंट जसपाल सिंह के साथ बहसबाजी हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि दीपक ने पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। जिसके चलते पुलिस कर्मी को बनियान में भागना पड़ा। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी गाड़ी में बनियान में बैठा हुआ है और गाड़ी लेकर फरार हो गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। दरअसल, मामले को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दे रहे है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में धारा 186, 504, 34 धारा 52 पारिश्रमिक के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
