• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 25 घर गिरे, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Feb 12, 2024

केरला के त्रिप्पुनितुरा में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इससे 1 की मौत और 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका कालामसेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब 25 घर और 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, आसपास के पेड़ धमाके के कारण आग की चपेट में आ गए। फिलहाल धमाके का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं हादसे में 4 गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल से कलामासेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 25 से अधिक घर और कुछ दुकानें भरभरा कर गिर गईं। 2 वाहन भी पूरी तरह जल गए। हालांकि धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरा गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो गया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page