• Mon. Mar 23rd, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लोगों में मची भगदड़

ByPunjab Khabar Live

Feb 12, 2024

किसान 13 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने भी कई खास कदम उठाए है. सरकार द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने मॉक ड्रिल की, जहां पंजाब की तरफ आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस की कार्रवाई से लोगों में भगदड़ मच गई. हालांकि पुलिस ने लोगों को पहले से ही चेतावनी दी थी. इससे ये कहा जा सकता है कि पुलिस किसानों के इस कूच रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

राजधानी दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं. टिकरी बॉर्डर के साथ लगते मेट्रो रेल के पिलरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं. टिकरी बॉर्डर पर 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पैरामिलिट्री और पुलिस बल तैनात किया गया है. इतना ही नहीं हाई क्वालिटी के कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है. पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था प्रबंधन के लिए अपना टेंट लगा लिया है और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाला रास्ता भी बैरिकेट्स के जरिए संकरा कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page